RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

15 अगस्त 2020: जानिये स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कुछ ख़ास बातें

15 अगस्त 2020: जानिये स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कुछ ख़ास बातें

15 अगस्त 2020: जानिये स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कुछ ख़ास बातें
Visual Archive

15 अगस्त 2020: जानिये स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कुछ ख़ास बातें

आज हमारा देश 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कुछ ऐसी बातें हैं जो आप नहीं जानते होंगे, लेकिन इन्हें जानना हर किसी के लिए बहुत जरूरी है-



15 अगस्त 1947, जिस दिन हमारे भारत देश को आजादी मिली तब इस दिन के जश्न में महात्मा गांधी शामिल नहीं हो सके थे, क्योंकि तब वे दिल्ली से हजारों किलोमीटर दूर बंगाल के नोआखली में थे, जहां वे हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच हो रही सांप्रदायिक हिंसा को रोकने के लिए अनशन कर रहे थे।

14 अगस्त की मध्यरात्रि को जवाहर लाल नेहरू ने अपना ऐतिहासिक भाषण ‘ट्रिस्ट विद डेस्टनी’ दिया था। इस भाषण को पूरी दुनिया ने सुना था लेकिन महात्मा गांधी ने इसे नहीं सुना क्योंकि उस दिन वे जल्दी सोने चले गए थे।

हर साल स्वतंत्रता दिवस पर भारत के प्रधानमंत्री लाल किले से झंडा फहराते हैं, लेकिन 15 अगस्त, 1947 को ऐसा नहीं हुआ था। लोकसभा सचिवालय के एक शोध पत्र के मुताबिक नेहरू ने 16 अगस्त, 1947 को लाल किले से झंडा फहराया था।

15 अगस्त तक भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा का निर्धारण नहीं हुआ था। इसका फैसला 17 अगस्त को रेडक्लिफ लाइन की घोषणा से हुआ जोकि भारत और पाकिस्तान की सीमाअओं को निर्धारित करती थी।

भारत 15 अगस्त को आजाद जरूर हो गया लेकिन उस समय उसका अपना कोई राष्ट्र गान नहीं था। हालांकि रवींद्रनाथ टैगोर ‘जन-गण-मन’ 1911 में ही लिख चुके थे, लेकिन यह राष्ट्रगान 1950 में ही बन पाया।



15 अगस्त की तारीख हो ही दक्षिण कोरिया, बहरीन और कांगो देश का भी स्वतंत्रता दिवस होता है। हांलाकि ये देश अलग-अलग वर्ष क्रमश: 1945, 1971 और 1960 को आजाद हुए थे।

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

August 15, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

स्वतंत्रता दिवस विशेष: जानिये राष्ट्रगान “जन गण मन” का इतिहास

किसी देश का राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान उसकी अंतरराष्ट्रीय पहचान होता है। साथ ही देशवासियों के लिए सबसे सम्मान का प्रतीक भी माना जाता है। भारत का राष्ट्रगान…

Read now
Hinduism

स्वतंत्रता दिवस विशेष: जानिए इन क्रान्तिकारी संतों के बारे में

2020 में हम चौहतरवां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। भारतवर्ष को अंग्रेजों की गुलामी से आज़ाद कराने के लिए सिर्फ क्रांतिकारियों ने ही योगदान नहीं दिया बल्कि उनको…

Read now
Hinduism

कांवड़ यात्रा की शुरुआत सबसे पहले किसने की थी? जानिए भगवान परशुराम से जुड़ी पौराणिक मान्यता

सावन का महीना आते ही देशभर में भगवान शिव की भक्ति का अनूठा उत्साह देखने को मिलता है। लाखों शिवभक्त पवित्र नदियों से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते…

Read now