36 आध्यात्मिक परम्पराओं के 135 संतों को न्योता : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र
अयोध्या में आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव, कोषाध्यक्ष ने प्रेस कॉंफ्रेस करके सारी तैयारियों के बारे में बताया। 5 अगस्त को अयोध्या पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी महंत राजू दास ने बताया कि पीएम मोदी पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे। आज योगी आदित्यनाथ ने भी हनुमान गढ़ी जाकर सभी इंतजाम का मुआयना किया और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन में कड़ाई की गुजारिश की। प्रधानमंत्री के लिए विशेष पूजा की व्यवस्था रहेगी। महंत राजू दास ने कहा कि पीएम के शेड्यूल में हनुमानगढ़ी में 7 मिनट का समय दिया गया है। इसमें प्रधानमंत्री का आना-जाना शामिल है, प्रधानमंत्री को पूजन में करीब 3 मिनट का समय लगेगा। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी 5 अगस्त को 11- 11:15 बजे अयोध्या पहुंचेंगे।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने बाकायदा ट्वीट करके ये सारी जानकारी सबको दी।
श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण शुभारंभ कार्यक्रम में कुल 175 महानुभावों को आमंत्रित किया गया है। देश की कुल 36 आध्यात्मिक परम्पराओं के 135 पूजनीय संतों की पावन उपस्थिति कार्यक्रम में रहने वाली है। इसके साथ-साथ अयोध्या के कुछ गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है।
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) August 3, 2020
कोरोना महामारी और अन्य कुछ कारणों से कुछ महानुभावो के आगमन में बाध्यताएं हैं। 90 वर्ष से अधिक आयु के महानुभावों का इस अवस्था में अयोध्या तक आना न तो सम्भव है, न ही व्यवहारिक। इसी प्रकार चातुर्मास के कारण पूज्य शंकराचार्य जी व कई पूज्य संत भी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाएंगे।
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) August 3, 2020
भूमि पूजन में श्री अशोक सिंहल जी के परिवार से श्री महेश भागचन्दका व श्री पवन सिंहल मुख्य यजमान होंगे। मंचीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi, श्री मोहनजी भागवत, पूज्य नृत्य गोपाल दासजी महाराज, उत्तर प्रदेश के माननीय राज्यपाल और मुख्यमंत्री मंचस्थ होंगे।
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) August 3, 2020
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी सर्वप्रथम हनुमानगढ़ी में श्री हनुमान जी महाराज का दर्शन-पूजन करेंगे। उसके पश्चात वे वर्तमान में जहां श्री रामलला विराजमान हैं, उस मन्दिर में भगवान का पूजन करेंगे। ततपश्चात वे भूमिपूजन में भाग लेंगे, जिसके बाद मंचीय कार्यक्रम होगा।
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) August 3, 2020
देश के लगभग 2000 पावन तीर्थस्थलों की पवित्र मिट्टी और लगभग 100 पवित्र नदियों का पावन जल श्रीरामभक्तों द्वारा भूमि पूजन के निमित्त भेजा गया है। इसके अतिरिक्त देश भर से पूज्य शंकराचार्यों और पूजनीय सन्तों ने अपने प्रेम और श्रद्धा स्वरूप विभिन्न भेंट भेजी हैं।
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) August 3, 2020
हम सभी रामभक्तों से आह्वान करते हैं कि इस अवसर पर जैसा दिव्य वातावरण अयोध्या में दिख रहा है, वैसा ही देश के सभी नगरों और ग्रामों में दिखना चाहिए। भजन, कीर्तन, प्रसाद वितरण के कार्यक्रम सब स्थानों पर कोरोना महामारी की सावधानियां बरतते हुए आयोजित करने का हम करबद्ध निवेदन करते हैं।
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) August 3, 2020
अब ये साफ हो गया है कि इस विशेष कार्यक्रम में कितने अतिथि होंगे, चंपत राय ने कहा कि “श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण शुभारंभ कार्यक्रम में कुल 175 महानुभावों को आमंत्रित किया गया है। देश की कुल 36 आध्यात्मिक परम्पराओं के 135 पूजनीय संतों की पावन उपस्थिति कार्यक्रम में रहने वाली है। इसके साथ-साथ अयोध्या के कुछ गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है।” इनमें खास तौर पर इकबाल अंसारी और मोहम्मद शरीफ को भी निमंत्रण भेजा है। साथ ही ये भी बताया गया है कि, “कोरोना महामारी और अन्य कुछ कारणों से कुछ महानुभावो के आगमन में बाध्यताएं हैं। 90 वर्ष से अधिक आयु के महानुभावों का इस अवस्था में अयोध्या तक आना न तो सम्भव है, न ही व्यवहारिक। इसी प्रकार चातुर्मास के कारण पूज्य शंकराचार्य जी व कई पूज्य संत भी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाएंगे।”
@religionworldin
[video_ads]
[video_ads2]
Editorial Review Note
Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. View full profile →.
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.