लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर दोबारा रामायण का प्रसारण शुरू हो गया है। घरों में कैद लोग सुबह नौ बजे और रात को नौ बजे टीवी के सामने बैठकर प्रभु श्री राम की कथा का आनंद ले रहे हैं।
बता दें कि रामानंद सागर के निर्देशन में बने रामायण सीरियल का पहली बार 1987 में टेलिकास्ट हुआ था। इस सीरियल में अरुण गोविल भगवान श्री राम के किरदार में नजर आए थे। वहीं, दीपिका चिखलाखिया माता सीता के किरदार में नजर आई थीं। अभिनेता सुनील लहारी ने लक्षमण का रोल निभाया था वहीं, दारा सिंह हनुमान के किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा अरविंद त्रिवेदी इस एपिक सीरियल में रावण के किरदार में नजर आए थे। उस दौरान में यह सीरियल इतना लोकप्रिय हुआ कि इसके किरदारों को ही लोग असल भगवान मानने लगे थे।
रामायण के बारे में कहा जाता है कि इसके टेलिकास्ट होते ही सड़कें खाली हो जाया करती थी। वहीं जब अरुण गोविल और दीपिका कहीं बाहर जाया करते थे तो लोग उन्हें प्रभु श्रीराम और माता सीता समझकर उनके पैर छूते थे। अरुण गोविल रामायण के अलावा तमाम फिल्मों में नजर आए लेकिन उन्हें हमेशा राम के किरदार में ही पसंद किया गया।
ऐसे मिला था राम का रोल
अरुण गोविल ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह इस राम के रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे। अरुण गोविल ने एक साक्षात्कार में बताया कि जब रामायण के लिए ऑडिशन हो रहे थे तो मैंने सागर से कहा कि मुझे राम का रोल दें। उन्होंने कहा कि वह राम के लिए पहले ही किसी को चुन चुके हैं। फिर उन्होंने मुझसे पूछा कि तुम लक्ष्मण या भरत का रोल करोगे? मैंने मना कर दिया। उसके बाद अचानक उनका संदेश आया और कहा कि मुझे राम का रोल निभाना है।
यह भी पढ़ें-रामनवमी 2020: वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम ने किए थे ये कार्य
ऐसे मिला था सीता का रोल
दीपिका चिखलाखिया को माता सीता का रोल चार स्क्रीन टेस्ट के बाद मिला था। दीपिका ने कुछ वक्त पहले कपिल शर्मा शो में बताया था एक दिन रामानंद सागर का फोन आया कि सीता के रोल के लिए ऑडिशन देने आ जाओ। मैंने उनसे कहा कि मैं आपके साथ दो शो कर चुकी हूं तो ऑडिशन क्यों लेना। इस पर रामानंद सागर ने कहा कि सीता ऐसी लगे कि स्क्रीन पर उसे इंट्रोड्यूस न करना पड़े। इसके बाद उनके चार स्क्रीन टेस्ट हुए।
300 कलाकारों के ऑडिशन के बाद मिला रावण का रोल

इत्तेफाक से मिला था हनुमान का रोल

पहले शत्रुघ्न का किरदार निभा रहे थे सुनील लहरी

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.


