RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

पालघर मॉब लिंचिंग: उद्धव से मुख्यमंत्री योगी ने की बात, कठोर कार्रवाई की अपील

पालघर मॉब लिंचिंग: उद्धव से मुख्यमंत्री योगी ने की बात, कठोर कार्रवाई की अपील

पालघर मॉब लिंचिंग: उद्धव से मुख्यमंत्री योगी ने की बात, कठोर कार्रवाई की अपील
Visual Archive

पालघर मॉब लिंचिंग: उद्धव से मुख्यमंत्री योगी ने की बात, कठोर कार्रवाई की अपील

पालघर, 20 अप्रैल;  महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की मॉब लिंचिंग मामले में अब तक 101 लोगों हिरासत में लिए जा चुके हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से बात की है.



सीएम योगी ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इस पर सीएम उद्धव ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगी.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘पालघर, महाराष्ट्र में हुई जूना अखाड़ा के सन्तों स्वामी कल्पवृक्ष गिरि जी, स्वामी सुशील गिरि जी व उनके ड्राइवर नीलेश तेलगड़े जी की हत्या के सम्बन्ध में कल शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जी से बात की और घटना के जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हेतु आग्रह किया.’

 

आगे सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, ‘महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा यह बताया गया कि कुछ लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं तथा शेष को चिन्हित कर सभी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.’ अब तक मॉब लिंचिंग के मामले में 101 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है.

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र के पालघर में हिंदू संतों की निर्मम मौत पर संत समाज बेहद नाराज, कड़ी कार्यवाई की मांग

जानिए पूरा मामला

16-17 अप्रैल की दरमियानी रात जब लॉकडाउन में लोग घरों में बंद थे, पालघर से करीब 100 किलोमीटर दूर मॉब लिंचिंग की वारदात हुई. पालघर के गड़चिनचले गांव में मुंबई से सूरत जा रहे दो साधुओं और ड्राइवर की गाड़ी रोक कर जान ले ली. भीड़ के हत्थे चढ़े साधु मुंबई के जोगेश्वरी स्थित हनुमान मंदिर के थे.

दोनों साधु मुंबई से सूरत अपने गुरू के अंतिम संस्कार में जा रहे थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते पुलिस ने इन्हें हाइवे पर जाने से रोक दिया. फिर इको कार में सवार साधु ग्रामीण इलाके की तरफ मुड़ गए जहां मॉब लिंचिंग के शिकार हो गए.



पुलिस की माने तो अफवाह के कारण साधु और ड्राइवर भीड़ के शिकार हुए. भीड़ ने चोर समझ कर साधुओं की गाड़ी रोकी थी.

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

April 20, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

एक साधारण गाँव कैसे बना साईं बाबा का पवित्र निवास?

एक साधारण गाँव कैसे बना साईं बाबा का पवित्र निवास? महाराष्ट्र के अहमदनगर ज़िले में स्थित छोटा-सा गाँव शिरडी, दुनिया भर में आज आस्था, भक्ति और चमत्कारों का…

Read now
Astrology

कैसे मनाया जाता है रक्षाबंधन भारत के अलग-अलग राज्यों में

कैसे मनाया जाता है रक्षाबंधन भारत के अलग-अलग राज्यों में रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्यार, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है।भारत…

Read now
Hinduism

हरिद्वार महाकुंभ 2021 : श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा की महाकुंभ धर्मध्वजा स्थापित

हरिद्वार महाकुंभ 2021| हरिद्वार, 27। महाकुंभ की तैयारियों में आज अखाड़ों ने आधिकारिक तौर पर प्रवेश किया। सदियों से अखाड़े कुंभ प्रवेश से पहले अपनी छावनी में धर्मध्वजा…

Read now