RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

हरिद्वार महाकुंभ 2021 : श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा की महाकुंभ धर्मध्वजा स्थापित

हरिद्वार महाकुंभ 2021 : श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा की महाकुंभ धर्मध्वजा स्थापित

हरिद्वार महाकुंभ 2021 :  श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा की महाकुंभ धर्मध्वजा स्थापित
Visual Archive

हरिद्वार महाकुंभ 2021 : श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा की महाकुंभ धर्मध्वजा स्थापित

हरिद्वार महाकुंभ 2021| हरिद्वार, 27। महाकुंभ की तैयारियों में आज अखाड़ों ने आधिकारिक तौर पर प्रवेश किया। सदियों से अखाड़े कुंभ प्रवेश से पहले अपनी छावनी में धर्मध्वजा लगाते है, जिसके बाद ही अखाड़ों के पूरे देश में घूमने वाले रमता पंच कुंभ में नगर प्रवेश करते है। आज पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में धर्मध्वजा स्थापना का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरि, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि, महंत दामोदरदास, महंत ललितानंद आदि प्रमुख संत शामिल हुए।

kumbh niranjani akhara

Haridwar| हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए अखाड़े के साधु संत धर्मध्वजा की लकड़ी स्थापना स्थल पर ले आए। श्री महंत नरेंद्र गिरि सहित अन्य संतों ने धर्म ध्वजा का विधिविधान से मोरपंख, रूद्राक्ष की माला, तिलक, चंदन, रोली आदि से पूजन किया।हरिद्वार महाकुंभ 2021.

niranjani akhara

हर हर महादेव के जयघोष और बैंडबाजों की धुन पर 52 फीट ऊंची धर्म ध्वजा स्थापित की गई। ड्रोन से सुरक्षा की निगरानी की जा रही थी। धर्मध्वजा स्थापित होने के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरि ने प्रमुख संतों और मेलाधिकारी दीपक रावत, आईजी कुंभ संजय गुंज्याल आदि का माला पहनाकर स्वागत किया।

niranjani akhara

धर्मध्वजा स्थापना कार्यक्रम के दौरान अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह, उप मेलाधिकारी किशन सिंह नेगी, संत अखिलेश्वर जी, महंत रविपुरी सहित अखाड़े के अन्य महंत व संतगण उपस्थित थे। इसके बाद मेलाधिकारी दीपक रावत, आईजी कुंभ संजय गुंज्याल आदि के साथ तपोनिधि श्री आनंद अखाड़ा पंचायती दशनाम नागा सन्यासी मायापुर पहुंचे। वहां भी उन्होंने धर्मध्वजा स्थापना कार्यक्रम में शामिल होकर संतगणों का आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें-वृन्दावन कुम्भ बैठक:आखिर वृन्दावन में कुंभ क्यों ?

यह भी पढ़ें-कुंभ मेला 2021: पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं हरिद्वार कुंभ में

[video_ads]

[video_ads2]

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

February 27, 2021 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

कांवड़ यात्रा की शुरुआत सबसे पहले किसने की थी? जानिए भगवान परशुराम से जुड़ी पौराणिक मान्यता

सावन का महीना आते ही देशभर में भगवान शिव की भक्ति का अनूठा उत्साह देखने को मिलता है। लाखों शिवभक्त पवित्र नदियों से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते…

Read now
Hinduism

प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान जी का रहस्य: आखिर हर साल गंगा क्यों करती हैं बजरंगबली का जलाभिषेक?

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के निकट स्थित बड़े हनुमान मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध और अनोखे हनुमान मंदिरों में गिना जाता है। इस मंदिर की…

Read now
Astrology

Haridwar Kumbh 2027 : Major Bathing (Shahi Snan) Dates

Haridwar Ardh Kumbh 2027 will run for 97 days, from 14 January 2027 (Makar Sankranti) to 20 April 2027 (Chaitra Purnima), with ten official bathing dates announced by…

Read now