RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

लॉकडाउन के दौरान 12 ज्योतिर्लिंगों से भगवान खुद पहुंच रहे भक्तों तक

लॉकडाउन के दौरान 12 ज्योतिर्लिंगों से भगवान खुद पहुंच रहे भक्तों तक

लॉकडाउन के दौरान 12 ज्योतिर्लिंगों से भगवान खुद पहुंच रहे भक्तों तक
Visual Archive

लॉकडाउन के दौरान 12 ज्योतिर्लिंगों से भगवान खुद पहुंच रहे भक्तों तक

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल; देश  के जिन 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में रोज भक्तों की भीड़ पहुंचकर भगवान को भोग लगाती थी, अब लॉकडाउन के दौरान उन मंदिरों से उनके घर भोजन प्रसाद के रूप में पहुंच रहा है।



7 ज्योतिर्लिंग मंदिर प्रबंधन अपने क्षेत्र के जरूरतमंदों तक भोजन-अन्न पहुंचा रहे हैं। मंदिरों की ओर से सरकार को राहत कोष में दान भी दिया है। मंदिरों के पट केवल पूजन-आरती के लिए ही खोले जाते हैं। पुजारी भगवान की नियमित सेवा कर रहे हैं।

मंदिर प्रबंधन ऐसे वक्त में जरूरतमंदों के लिए अन्नसेवा करने में भी जुटे हैं। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से रोज 4000 भोजन पैकेट शहर में जरूरतमंदों तक पहुंचाए जा रहे हैं। ओंकारेश्वर मंदिर से 1500, श्रीशैल मल्लिकार्जुन से 1000, घृष्णेश्वर मंदिर से 500, काशी विश्वनाथ मंदिर से 1500, भीमाशंकर मंदिर से गांवों के गरीब परिवारों को अन्नदान किया गया। वहीं त्र्यंबकेश्वर मंदिर से 51 लाख रुपए राहत कोष में दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-“पालघर के संतों” को देश के संत देंगे “अक्षय तृतीया के दिन शांत श्रद्धांजलि”

पुजारी ही प्रवेश कर पाएंगे मंदिर में 

महाकालेश्वर मंदिर समेत सभी ज्योतिर्लिंगों  में अब केवल आरती और पूजन करने वाले पुजारी जाएंगे । मंदिर प्रबंध समिति ने पुरोहितों को जारी अनुमति पत्र निरस्त कर दिए हैं।



शहर में कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़ने के कारण एहतियात के तौर पर यह कदम उठाएं। फिलहाल मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद है अब और ज्यादा सावधानी बरती जा रही है । आगे से मंदिर में केवल आरती और पूजन करने वाले पुजारी ही प्रवेश कर पायेंगे।

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

April 25, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

भारत के सबसे शक्तिशाली मंदिर कौन-कौन से हैं?

भारत के सबसे शक्तिशाली मंदिर कौन-कौन से हैं? भारत एक ऐसा देश है जिसकी रगों में आध्यात्मिकता बहती है। यहाँ के मंदिर सिर्फ पत्थर की इमारतें नहीं, बल्कि…

Read now
Hinduism

शैव संप्रदाय क्या है, इसका इतिहास क्या है

शैव संप्रदाय क्या है, इसका इतिहास क्या है शैव संप्रदाय हिंदू धर्म की एक प्रमुख शाखा है, जिसमें भगवान शिव को सर्वोच्च ईश्वर माना जाता है। इस संप्रदाय…

Read now
Hinduism

राम मंदिर: सीतामढ़ी के पांच मंदिरों से भूमि पूजन के लिए भेजी गई मिट्टी

लखनऊ, 28 जून; 5 अगस्त को आयोजित होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन के लिये कई देवस्थानों से मिटटी भेजी जा रही है.  राम मंदिर के लिए बद्रीनाथ…

Read now