RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

ईद को लेकर दारुल उलूम फरंगी महल का फतवा : लॉकडाउन रहा तो ऐसे मनाएं ईद

ईद को लेकर दारुल उलूम फरंगी महल का फतवा : लॉकडाउन रहा तो ऐसे मनाएं ईद

ईद को लेकर दारुल उलूम फरंगी महल का फतवा : लॉकडाउन रहा तो ऐसे मनाएं ईद
Visual Archive

ईद को लेकर दारुल उलूम फरंगी महल का फतवा : लॉकडाउन रहा तो ऐसे मनाएं ईद

ईद को लेकर दारुल उलूम फरंगी महल का फतवा : लॉकडाउन रहा तो ऐसे मनाएं ईद

  • रमजान के बाद  24 या 25 मई को पड़ सकती है ईद, 22 मई को अलविदा की होगी नमाज

ईद के इंतजार में हर मुसलमान है। इस साल कोरोना के चलते रमजान की रौनक कम हो गई तो ईद को लेकर अभी से कयास लगाए जा रहे हैं कि कैसे मनेगी ईद। लखनऊ के दारुल उलूम फरंगी महल के दारुल इफ्ता ने ईद के मुताल्लिक फतवा जारी किया। उन्होंने कहा की, “अगर ईद तक लॉकडाउन जारी रहता है तो ईद की नमाज घरों में अदा करें।” साथ ही मुसलमानों से ईद के खर्च से गरीबों की मदद करने को भी कहा गया है।

सुनिए उनका फतवा….

 

सरकार के आदेश के हिसाब से 17 मई को लॉकडाउन खत्म हो रही है। वैसे देश में बढ़ते मामलों को देखकर ऐसा लगता है कि इसे बढ़ाया जा सकता है। रमजान के हिसाब से 25 मई को ईद होने पड़ सकती है।



इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा, “यदि कोरोनावायरस को लेकर लॉकडाउन बढ़ता है तो लोग जिस तरह अभी घरों में रहकर नमाज पढ़ रहे हैं, वैसे ही ईद और अलविदा की भी नमाज पढ़ेंगे। ईद के लिए नए कपड़े जरूरी नहीं हैं, जो आपके पास हैं उन्हीं का इस्तेमाल करें”।



उन्होंने कहा, “लॉक डाउन बढ़ने पर मस्जिदों को परमीशन न मिलने पर वर्तमान व्यवस्था लागू रहेगी। इमाम मोअज्जम के अलावा जो 3 लोग नमाज वर्तमान में पढ़ रहे हैं, वही ईद और अलविदा की नमाज भी पढ़ेंगे। बाकी सभी लोग अपने घरों पर ही नमाज अदा करें। कोई किसी के घर पर मिलने न जाए, घर पर ही खुशियां मनाएं। न किसी के गले मिले, न हाथ मिलाएं। ईद की नमाज में अल्लाह से दुआ करें कि कोरोना से मुक्ति दें।”

ईद कैसे मनाएं और इसे कैसे करें को लेकर फैजुर्रहमान सिद्दीकी ने दारुल उलूम फरंगी महल के दारूल इफ्ता से सवाल किया था।

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

May 11, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Islam

कोरोना लॉकडाउन के बीच दुनिया भर में ऐसे मनाई गई ईद, देखें तस्वीरें

नयी दिल्ली, 25 मई;   कोरोना महामारी के कारण इस साल दुनिया के कई देशों में पूरे रमज़ान के दौरान लॉकडाउन रहा. ईद के मौक़े पर कुछ देशों में…

Read now
Islam

देशभर में सोशल डिस्टेंस के साथ मनाई जा रही ईद उल फित्र

नई दिल्ली, 25 मई;  रमज़ान उल मुबारक महीने का 30वां रोजा रविवार को रोजेदारों ने मुकम्मल किया. इसके साथ ही ईद के चांद का दीदार हो गया है.…

Read now
Islam

चिश्ती फाउंडेशन अजमेर शरीफ की तरफ से 500 परिवारों को मिला ईद का तोहफा

ईद की खुशिया मनाए लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट का कर । गले मिले ना मिले लेकिन दिल हमेशा मिले रहे । अजमेर, 24 मई; लॉकडाउन के दौरान…

Read now