RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

माघ पूर्णिमा स्नान के लिए कुंभ पहुंचे श्रद्धालु, सीमा पर हो रही कोविड जांच

माघ पूर्णिमा स्नान के लिए कुंभ पहुंचे श्रद्धालु, सीमा पर हो रही कोविड जांच

माघ पूर्णिमा स्नान के लिए कुंभ पहुंचे श्रद्धालु, सीमा पर हो रही कोविड जांच
Visual Archive

माघ पूर्णिमा स्नान के लिए कुंभ पहुंचे श्रद्धालु, सीमा पर हो रही कोविड जांच

हरिद्वार, 27 फरवरी; माघ पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार कुंभ में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो चुका है. मेला और जिला प्रशासन पहले ही सारी तैयारियां पूरी कर चुका है.



स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से मेला प्रशासन ने कोविड रिपोर्ट साथ लेकर आने की अपील की. जिले की सीमाओं और कुंभ मेला क्षेत्र में कोविड की रैंडम जांच की जा रही है.

वहीं, माघ पूर्णिमा स्नान पर्व पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए शुक्रवार शाम से ही मेला पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया.  शुक्रवार को मेला आइजी संजय गुंज्याल, जिलाधिकारी सी रविशंकर समेत आला अधिकारियों ने मेला ड्यूटी देने वाले जवानों को ब्रीफ करते हुए सेवा भाव का पाठ पढ़ाया.

यह भी पढ़ें-हरिद्वार कुम्भ: वैक्सीनेशन न कराने वाले कर्मचारी कुंभ क्षेत्र से हटाए जाएंगे

ब्रीफिंग के दौरान सीओ कुंभ यातायात प्रकाश देवली माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के ट्रैफिक प्लान के बारे में बताते हुए कहा कि अलग से कोई डायवर्जन या अन्य व्यवस्था लागू न करें.

एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने कहा कि ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता और सजगता बरतें. एसएसपी कुंभ जन्मजेय प्रभाकर खंडूरी ने कहा कि इस स्नान पर्व पर पिछले तीनों स्नानों से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, क्योंकि मौसम में अच्छी-खासी गर्मी बढ़ चुकी है.

स्नान पर्व और वीकेंड दोनों एक साथ होने से श्रद्धालुओं और पर्यटक दोनों के आने की उम्मीद है. इसलिए इस स्नान को पिछले स्नानों में आई भीड़ के हिसाब से हल्का न समझें.



जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि कई राज्यों में कोरोना का नया स्ट्रेन आ चुका है और अपना असर भी दिखा रहा है. इसलिए जनता को सुरक्षित रहने की सलाह देने से पहले जरूरी है कि खुद कोरोना से सम्बंधित सुरक्षा उपाय करें और वेक्सिनेशन जरूर करवा लें.

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

 

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

February 27, 2021 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Kumbh 2021

इतिहास : हरिद्वार कुंभ का संघर्षों और दुर्घटनाओं से नाता

प्रत्येक जगह पर कुंभ में सबसे पहले शाही स्नान को लेकर संन्यासियों के अखाड़ों के बीच संघर्ष का इतिहास रहा है. कभी कभी तो यह संघर्ष खूनी संघर्ष…

Read now
Hinduism

महाकुंभ का मुख्य शाही स्नान सफलता पूर्वक सम्पन्न

13 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने गंगा में लगाई पवित्र डुबकी हरिद्वार 14 अप्रैल 2021। कुम्भ मेला का मुख्य शाही स्नान सकुशल और सुव्यवस्थित तरीके से…

Read now
Kumbh 2021

हरिद्वार कुंभ: निरंजनी अखाड़ा करेगा सबसे पहले शाही स्नान

हरिद्वार, 11 अप्रैल;  कुंभ में 12 अप्रैल को दूसरे शाही स्नान के लिए अखाड़ों का समय व क्रम निर्धारित कर दिया गया है। सोमवार को सर्वप्रथम 8ः30 बजे…

Read now