RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

इन आयुर्वेदिक टिप्स से बनाइये अपने लिवर को स्वस्थ और सुरक्षित

इन आयुर्वेदिक टिप्स से बनाइये अपने लिवर को स्वस्थ और सुरक्षित

इन आयुर्वेदिक टिप्स से बनाइये अपने लिवर को स्वस्थ और सुरक्षित
Visual Archive

इन आयुर्वेदिक टिप्स से बनाइये अपने लिवर को स्वस्थ और सुरक्षित

इन आयुर्वेदिक टिप्स से बनाइये अपने लिवर को स्वस्थ और सुरक्षित

लिवर हमारी बॉडी का सबसे अहम अंग है और हमारे डाइजेशन में इसकी अहम भूमिका होती है. यह हमारी बॉडी के लिए कई महत्वपूर्ण काम करता है, जैसे बॉडी में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालता है. इसलिए लिवर को स्वस्थ रखने के लिए  हर संभव प्रयास करने चाहिए. आजकल लगभग सभी को पेट से सम्बंधित कुछ न कुछ परेशानी लगी रहती है, यह परेशानी लिवर में गड़बड़ी के कारण अधिक होती हैं. लिवर सम्बंधित अन्य परेशानी जैसे फैटी लिवर, सूजन और लिवर में इंफेक्‍शन आदि हो जाता है.

अगर आपका खाना भी ठीक प्रकार से नहीं पच रहा हैं या पेट में किसी प्रकार की परेशानी आ रही हैं तो आपको समझ जाना चाहिए कि ये लिवर की खराबी के लक्षण हैं. और इसे अनदेखा करना आपके घातक साबित हो सकता हैं.

लिवर में समस्या के लक्षण

लिवर की खराबी के कई लक्षण हो सकते हैं. कुछ आम लक्षण हैं जैसे –

  • मुंह से स्‍मैल आना.
  • आंखों के नीचे काले धब्बे पड़ना.
  • पेट में हमेशा दर्द रहना.
  • भोजन का सही ढंग से नहीं पचना.
  • त्वचा पर सफ़ेद धब्बे पड़ना.
  • यूरीन या स्‍टूल का गहरा रंग.

लिवर की खराबी के कुछ अन्य भी लक्षण हो सकते हैं, जो टेस्‍ट के बाद ही पता चल पाते हैं.

यह भी पढ़ें – आयुर्वेद : किस महीने में क्या खाए ?

लिवर को हेल्‍दी रखने के आयुर्वेदिक टिप्‍स

स्वामी परमानन्द प्राकृतिक चिकित्सालय के आयुर्वेदिक चिकित्सक सुबोध भटनागर से जब इस विषय पर रिलिजन वर्ल्ड ने बात की तो उन्होंने लिवर को स्वस्थ बनाये रखने के लिए कुछ आयुर्वेदिक टिप्स दिए आइए जानें किन टिप्‍स की हेल्‍प से आप ऐसा कर सकते हैं-

  • रात को सोने से पहले दूध में हल्दी मिला कर पीयें क्योंकि हल्दी इम्‍यूनिटी बूस्‍टर होती हैं और यह हेपेटाइटिस बी व सी के कारण होने वाले वायरस को बढ़ने से रोकता हैं.इसके अलावा यह डायबिटीज, फैटी लिवर, इंसुलिन और मोटापे जैसी खतरनाक बीमारियों से भी आपकी हेल्‍प करती है.
  • एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्‍पल साइडर सिरका एवं शहद मिला कर दिन में दो से तीन बार लें.यह बॉडी में मौजूद टॉक्सिन को निकालने में हेल्‍प करता हैं. जिससे आपका लिवर हेल्‍दी रहता है. खाना खाने से पहले सेब का सिरका पीने से फैट भी कम होता  है.
  • आंवला विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत हैं यह liver को कार्यशील बनाने में हेल्प करता हैं.हेल्दी लिवर के लिए दिन में 4-5 आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए.
  • प्रतिदिन दो चम्मच पपीते के रस में आधा चम्मच नींबू का जूस मिलकर पीयें इससे पेट सम्बंधित कई परेशानियों से निजात मिलती हैं, खासकर यह “लिवर सिरोसिस” में बेहद लाभकारी होता हैं.
  • पालक और गाजर के रस का मिश्रण “लिवर सिरोसिस” के लिए फायदेमंद घरेलू उपचार हैं.
  • सेब और हरी पत्तेदार सब्जियां डाइजेस्टिव में उपस्थित टॉक्सिन को बाहर निकलने में और लिवर को हेल्दी रखने में हेल्प करता हैं.
  • मुलेठी लिवर की बीमारियों जैसे हेपेटाइटिस और कैंसर को दूर करने में काफी हेल्प करती है.इसमें मौजूद केमिकल ग्लामइसाइरजिन लिवर को मजबूत बनाने का काम करता है. लिवर की बीमारियों के इलाज के लिए मुलेठी एक कारगर वैदिक औषधि है. मुलेठी की जड़ को पीसकर पाउडर बनाकर इसे उबलते पानी में डालें. फिर ठंड़ा होने पर साफ कपड़े से छान लें. इस चाय रुपी पानी को दिन में एक या दो बार पिएं.

डॉक्टर सुबोध भटनागर का कहना हैं कि ‘लिवर को सबसे ज्यादा प्रभावित बॉडी में मौजूद टॉक्सिन्स करते हैं. इसलिए लिवर का उपचार करने से पहले रोगी का ब्‍लड साफ होना जरूरी है ताकी लिवर पर जमे दूषित दोष नष्ट हो सके और लिवर का भार कम हो सके.’

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

May 23, 2019 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Ayurveda

Ayurveda: जानिये रोज़ाना क्यों करना चाहिए एलोवेरा जूस का सेवन

आयुर्वेद की दुनिया में कुछ सबसे बेशकीमती चीज़ें आमतौर पर हमारे आसपास उपलब्ध होती हैं. उनमें से ही एक उदाहरण है एलोवेरा. इसे  घृतकुमारी के नाम से जाना…

Read now
Ayurveda

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन 5 आयुर्वेदिक चीजों का करें सेवन

इम्यूनिटी बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय जितने कारगर हैं उतना शायद ही कोई हों. एक मजबूत इम्यून सिस्टम  आपको कई बीमारियों से दूर रख सकता है. हमारे आसपास कई…

Read now
Ayurveda

यह आयुर्वेदिक टिप्स कर सकती हैं कोरोना वायरस को ख़त्म

कोरोना वायरस का घर पर इलाज या कोरोना वायरस के घरेलू उपचार काफी सहायक भी साबित हो रहे हैं। कोरोना वायरस का खतरा अभी कम नहीं हुआ है…

Read now