जानिये कैसा होगा साल 2018 मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए

इस वर्ष भूमि और भवन संबधी कार्यों में लिए गए निर्णय लाभदायक साबित होंगे. अपने निर्णयों पर टिके रहें अवश्य लाभ प्राप्त होगा. आर्थिक परेशानियां कम होती हुई दिखाई पड़ेंगी और पुराने डूबे हुए कर्ज वापस मिल सकते हैं. बिजनस से जुड़े हुए लोगों के लिए योजनाएं बनाने के अच्छे अवसर प्राप्त होते हुए दिख रहे हैं और उनका मन भी प्रसन्न रहेगा. नौकरी के लिए प्रयासरत छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है. पुराने मित्रों से सहयोग प्राप्त हो सकता है तथा खुदरा व्यवसायियों के लिए लाभ के भी अवसर बन सकते हैं. मानसिक सबलता बनी रहेगी तथा पुराने निवेश से लाभ भी प्राप्त हो सकता है. नए-नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं तथा पुराने रुके हुए फैसले क्रियान्वित हो सकते हैं. छोटे निवेशक बाजार से थोड़ी दूरी बनाकर या सतर्क रहकर हानि को काफी कम कर सकते हैं. कोई भी नया प्रस्ताव मानते समय गहनता से जांच-पड़ताल कर लें. बहुत ज्यादा उहापोह में न रहें. शांत होकर स्थिर निर्णय लें, भविष्य में लाभ होगा. मानसिक शांति बनी रहेगी.

बाकी राशियों का भविष्यफल जल्द ही www.religionworld.in पर….
==============================================================

आपको इस वर्ष इन्कम/आय के कई अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन हानि होने के कई संयोग भी बनेंगे. सतर्क रहें. साथ ही साथ मानसिक तनाव के कई अवसर बनेंगे. स्व-विवेक से निर्णय लें तथा दूरगामी आर्थिक नियोजन पर ध्यान दें. ज्यादा आर्थिक चिंता करने से बचें. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा तथा नये लाभ के अवसर भी आएंगे. स्टॉक मार्केट में निवेश करते समय बहुत अधिक लाभ कमाने की कोशिश में काफ़ी हानि भी हो सकती है. आपको आर्थिक हानि भी उठानी पड़ सकती है. किसी आर्थिक समस्या से मन कुछ देर के लिए विचलित हो सकता है लेकिन, किसी बड़ी आर्थिक समस्या का निवारण भी सम्भव है. किसी बड़ी योजना के सफल होने के आसार हैं. अपने कार्यक्षेत्र में प्रयास और भी तेज कर दें, लाभ मिलने का योग है. आर्थिक अनिर्णय से बचें तो बेहतर होगा. अपयश मिल सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित दयानन्द शास्त्री ने बताया कि स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. हो सके तो किसी की सलाह पर ही निर्णय लें. स्वास्थ्य के ऊपर होने वाले आर्थिक व्यय आपको मानसिक परेशानी में डाल सकते हैं. आर्थिक विषमता घर में कलह का कारण बन सकती है. संयमित होकर परिस्थिति का सामना करना अपेक्षित है. आने वाले अवसर को आप पूरी तरह उपयोग में लाएंगे. इन अवसरों से आर्थिक लाभ भी निश्चित है पर किसी से कर्ज न लें. किसी के सहयोग से अर्थ की प्राप्ति समस्या को हल कर देगी. ‘

बाकी राशियों का भविष्यफल जल्द ही www.religionworld.in पर….
=====================================================================

इस वर्ष आप धैर्य के साथ काम करें. आय से अधिक व्यय की मात्रा बढ़ने से मन कुछ समय के लिए विचलित हो सकता है. शांत रहने की कोशिश करें. पुराने किये हुए कार्य का भुगतान सम्भव है. आय से जुड़े कुछ बड़े और नए स्रोत भी खुल सकते हैं. पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें और आर्थिक मसलों में सलाहकारों की सहमति लें, अन्यथा आर्थिक क्षय सम्भव है. ज्योतिषाचार्य पंडित दयानन्द शास्त्री ने बताया कि नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन तथा नई नौकरी के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिल सकती है. अपनी क्रियाशीलता को न रोकें. पुराने निवेश में आशातीत लाभ प्राप्त होने के अवसर भी बनते हुए दिखाई पड़ सकते हैं. मानसिक उहापोह बनी रह सकती है और आय के साथ ही व्यय के लिए भी अनेक दरवाजे खुल सकते हैं. रुके हुए काम आसानी से आगे बढ़ते हुए नजर आने लगेंगे. मित्रों का उत्साहजनक साथ भी दिखाई पड़ेगा.

“ज्योतिषीय गणना – आचार्य विशाल दयानंद शास्त्री जी”
===========
बाकी राशियों का भविष्यफल जल्द ही www.religionworld.in पर….
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

Leave a Reply