RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

होली के बाद होगा अब मस्जिद ट्रस्ट का ऐलान

होली के बाद होगा अब मस्जिद ट्रस्ट का ऐलान

होली के बाद होगा अब मस्जिद ट्रस्ट का ऐलान
Visual Archive

होली के बाद होगा अब मस्जिद ट्रस्ट का ऐलान

लखनऊ, 6 मार्च; गुरुवार को हुयी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की बैठक में अयोध्या में मस्जिद के लिए बनने वाले ट्रस्ट के नाम और सदस्यों का ऐलान नहीं हो सका। सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड और पक्षकारों में गतिरोध के कारण ऐसा हुआ। हालांकि, बोर्ड के अध्यक्ष जुफर फारूकी ने सफाई दी कि यह बोर्ड की मासिक बैठक थी, जिसमें ट्रस्ट पर चर्चा नहीं होनी थी। उन्होंने यह जरूर कहा है कि होली के बाद ट्रस्ट का नाम, उसके सदस्य और एजेंडा घोषित कर दिया जाएगा।

[earth_inspire]

31 मार्च को बोर्ड का कार्यकाल खत्म रहा है और इससे पहले की मासिक बैठक में ट्रस्ट और सदस्यों के नाम का ऐलान होना था। हालांकि, इसके पहले ही गतिरोध शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें-होली के बाद होगी राम मंदिर निर्माण शुरू करने की तारीख की घोषणा

दूसरी तरफ बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने ट्रस्ट और यहां बनने जा रही मस्जिद को लेकर आपत्ति जताई। बोर्ड के भी कई सदस्य ट्रस्ट में शामिल हो रहे मौजूदा नामों पर सहमत नहीं थे। लिहाजा, इसकी घोषणा टाल दी गई।

इकबाल अंसारी ने बैठक पर सवाल उठाते हुए कहा कि अयोध्या के मुस्लिम पक्षकारों से वक्फ बोर्ड बात तक नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि की जमीन बोर्ड को दी है। ऐसे में यहां कृषि कार्य करवाया जाए। फसल से होने वाली आमदनी को अल्लाह और भगवान राम के नाम पर दोनों कौमों के गरीबों को बांटा जाए। उन्होंने कहा कि रौनाही में पहले से 22 मस्जिदें हैं। ऐसे में नई मस्जिद की जरूरत नहीं है।

[earth_inspire]

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

March 6, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Christianity

किसने बनाए मंदिर–चर्च–मस्जिद–गुरुद्वारे?

किसने बनाए मंदिर–चर्च–मस्जिद–गुरुद्वारे?  मानव इतिहास में धार्मिक स्थलों की उत्पत्ति उतनी ही पुरानी है जितनी सभ्यताओं की अपनी यात्रा। मंदिर, चर्च, मस्जिद और गुरुद्वारे केवल पूजा या प्रार्थना…

Read now
Islam

“उमीद” पोर्टल: वक्फ संपत्तियों के लिए एक नई शुरुआत क्या है ? Video

“उमीद” पोर्टल: वक्फ संपत्तियों के लिए एक नई शुरुआत क्या है ? Video 6 जून 2025 को सरकार ने वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और सुरक्षा के लिए…

Read now
Hinduism

कोर्ट का फैसला- बाबरी मस्जिद विध्वंस पूर्व नियोजित नहीं था; सभी आरोपी बरी

6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में जो हुआ उस पर सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया। विशेष अदालत ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व…

Read now