RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

गुरुद्वारों की सरायों को क्वारंटीन के लिए रखें तैयार: ज्ञानी हरप्रीत सिंह

गुरुद्वारों की सरायों को क्वारंटीन के लिए रखें तैयार: ज्ञानी हरप्रीत सिंह

गुरुद्वारों की सरायों को क्वारंटीन के लिए रखें तैयार: ज्ञानी हरप्रीत सिंह
Visual Archive

गुरुद्वारों की सरायों को क्वारंटीन के लिए रखें तैयार: ज्ञानी हरप्रीत सिंह

अमृतसर,26 मार्च; श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने दुनिया भर में बसे सिखों को आदेश जारी किया है कि वह जरूरत पड़ने पर सभी गुरुद्वारा साहिबान की सरायों को क्वारंटीन के लिए तैयार रखें।



विदेशों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सहायता के लिए गुरुघरों के खजानों का प्रयोग खुले दिल से किया जाना चाहिए।जत्थेदार ने कहा कि गुरुद्वारा साहिबान में हर रोज की मर्यादाओं को छोड़कर आगामी दो सप्ताह तक कोई भी बड़े धार्मिक समागम का आयोजन न किया जाए। जिन समागमों की तारीख निर्धारित थी, उन्हें स्थगित कर दिया जाए।

दुनिया भर की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियां, सिख संस्थाएं व सभा सोसाइटियां ‘गुरु की गोलक, गरीब का मुंह’ के सिद्धांत पर अमल कर अपने-अपने इलाके में जरूरतमंदों को हर तरह की मदद (लंगर, दवाएं व अन्य समान) के लिए आगे आएं।
मीडिया से बातचीत में ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि दुनिया भर में सिख जहां भी हैं, वहां की सरकारों द्वारा कोरोना वायरस के बचाव के लिए दिए गए निर्देश का पालन करें।

हर सिख परिवार अपने घरों में रहें। गुरबाणी का पाठ करें और अकाल पुरख के आगे सरबत के भले की अरदास करें। खुद क्वारंटीन धारण करें। सिख धर्म में वहम का कोई स्थान नहीं है। अफवाहों से बचें और वाहेगुरु पर भरोसा रखें।



जत्थेदार ने कहा कि पूरी मानव जाति कोरोना वायरस से प्रभावित हो रही है। मानवता के लिए सबसे बड़े खतरे के रूप में उभरे इस वायरस के दौरान लोगों की मदद करना सिख कौम का फर्ज है। जत्थेदार ने सिख कौम को आदेश दिए कि उनके इस संदेश का पालन किया जाए।

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

March 26, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

Raksha Bandhan 2026: बहन नहीं आ पाए तो कौन बांधेगा भाई को राखी? जानें किन रिश्तों को माना गया है शुभ

रक्षाबंधन 2026 में अगर सगी बहन किसी कारण से भाई के पास नहीं पहुंच पाती, तो सवाल उठता है — राखी कौन बांधे? जवाब है: चचेरी, ममेरी या…

Read now
Hinduism

Onam 2026: 26 अगस्त को मनाया जाएगा थिरुवोनम, जानें क्यों राजा महाबली के स्वागत में सजते हैं केरल के घर?

प्रकाशित: 24 अगस्त 2026  |  अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026 ओणम 2026 का सबसे महत्वपूर्ण दिन थिरुवोनम इस साल 26 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के…

Read now
Hinduism

Raksha Bandhan 2026: राखी बांधने के बाद कब उतारें? जानिए सही समय और राखी उतारने का धार्मिक तरीका

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के रिश्ते का पर्व है। रक्षाबंधन 2026 में 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा, और राखी बांधने के बाद सबसे ज्यादा…

Read now