RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

आज से खुलेगा सबरीमला मंदिर,महिलाओं को सुरक्षा नहीं देगी राज्य सरकार

आज से खुलेगा सबरीमला मंदिर,महिलाओं को सुरक्षा नहीं देगी राज्य सरकार

आज से खुलेगा सबरीमला मंदिर,महिलाओं को सुरक्षा नहीं देगी राज्य सरकार
Visual Archive

आज से खुलेगा सबरीमला मंदिर,महिलाओं को सुरक्षा नहीं देगी राज्य सरकार

सबरीमला मामले को उच्चतम न्यायालय के वृहद पीठ में भेजे जाने के शीर्ष अदालत के फैसले की पृष्ठभूमि में, भगवान अयप्पा मंदिर शनिवार को खुलेगा.

सबरीमाला, 16 नवम्बर; सबरीमला में मौजूद भगवान अयप्पा मंदिर आज शनिवार शाम को दो महीने के तीर्थयात्रा सीजन के लिए खुल जाएगा। पथानमथिट्टा जिले  में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंडल पूजा के लिए मंदिर के कपाट खुलेंगे। केरल की माकपा की अगुवाई वाली एलडीएफ सरकार ने सभी श्रद्धालुओं के लिए निर्बाध तीर्थ यात्रा को सुनिश्चित कराने को लेकर व्‍यापक इंतजाम किए हैं।

समाचार एजेंसी के मुताबिक, कंदरारू महेश मोहनारारू  मंदिर के गर्भगृह को खोलेंगे और वहां पूजा पाठ करेंगे जिसके साथ ही यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। यही नहीं इस दौरान एके सुधीर नंबूदिरी सबरीमाला मेलशांति और एमएस परमेश्‍वरन नंबुदिरी मलिकापुरम  मेलशांति  के रूप में कार्यभार संभालेंगे। मंदिर में पादि पूजा कार्यक्रम संपन्‍न होने के बाद तीर्थयात्रियों को महज 18 पवित्र सीढ़ियों पर चढ़ने और भगवान के दर्शन करने की इजाजत होगी।

यह भी पढ़ें-सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर पुरी शंकराचार्य की प्रतिक्रिया

समाचार एजेंसी के मुताबिक, केरल देवस्वोम बोर्ड  के मंत्री के. सुरेंद्रन ने कहा था कि राज्य सरकार मंदिर की ओर जाने वाली किसी भी महिला को सुरक्षा मुहैया नहीं कराएगी, जिन महिलाओं को सुरक्षा की जरूरत है उनको सुप्रीम कोर्ट  से आदेश पारित कराना चाहिए। दूसरी ओर पथानमथिट्टा जिले के कलेक्टर  पीबी नोह ने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं जैसे शौचालय, पानी के खोखे और चिकित्सा आपातकालीन केंद्र मुहैया कराई गई हैं।

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

November 16, 2019 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

दक्षिण भारत की शक्तिपीठ मसानी अम्मन: स्वास्थ्य, धन और सुरक्षा की देवी

दक्षिण भारत की शक्तिपीठ मसानी अम्मन: स्वास्थ्य, धन और सुरक्षा की देवी दक्षिण भारत की भूमि प्राचीन देवी-उपासना की समृद्ध परंपरा के लिए जानी जाती है। तमिलनाडु, केरल…

Read now
Christianity

Onam 2025: कब से कब तक मनाया जाएगा केरल का सबसे बड़ा त्योहार?

Onam 2025: कब से कब तक मनाया जाएगा केरल का सबसे बड़ा त्योहार? Onam दक्षिण भारत के केरल राज्य का सबसे प्रमुख और लोकप्रिय त्योहार है। इसे फसल…

Read now
Hinduism

जगन्नाथपुरी रथयात्रा 2020: रथयात्रा को लेकर SC की  सुनवाई आज

ओडिशा, 22 जून;  महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा निकाली जाएगी या नहीं निकाली जाएगी उस पर आज एक बार फिर देश की सर्वोच्च अदालत में एकल बेंच…

Read now