Post Image

देखिए चीन के इस जंगली सूअर की भक्ति….

कहते है जब जान पर बन पड़ती है तो इंसान कुछ भी करता है। लेकिन क्या जानवर भी ऐसा करते हैं। चीन में जब एक सूअर को बूचड़खाने में मारने के लिए लाया जा रहा था तो वो भाग निकला। सरपट, तेजी से वो भागकर पास के एक ऐसी जगह पहुंचा, जहां बसते है दुनिया बनाने वाले। चीन के एक प्रांत के इस किस्से को देखकर हर कोई हैरान है कि कैसे एक जंगली सूअर अपनी जान बचाने के लिए बुद्ध के मंदिर के सामने नतमस्तक हो गया। ये मंदिर चीन के Wenzhou, Zhejiang में बना हुआ है। जब ये सूअर बौद्ध मंदिर पर भागता हुआ पहुंचा तो वहां एक बौद्ध धर्म का महोत्सव भी जारी था। लोगों की भारी मौजूदगी के बीच सूअर ज्यों ही मंदिर के द्वार पर पहुचां तो लोग घबरा गए, पर वो झुका और मानो प्रार्थना करने लगा। ये देख हर कोई हैरान था। आप भी देखिए

https://youtu.be/VMaxHNb5DsE

Post By Religion World