RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

आदिवासी महाकुंभ में जुटे देशभर के श्रद्धालु : त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी

आदिवासी महाकुंभ में जुटे देशभर के श्रद्धालु : त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी

आदिवासी महाकुंभ में जुटे देशभर के श्रद्धालु : त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी
Visual Archive

आदिवासी महाकुंभ में जुटे देशभर के श्रद्धालु : त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी

आदिवासी महाकुंभ में जुटे देशभर के श्रद्धालु: त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में स्थित बेणेश्वर धाम प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन का केंद्र तो है ही साथ ही इस धरा की एक और खास पहचान है। हर साल यहां लगने वाले बेणेश्वर मेला दुनियाभर में आदिवासियों के महाकुंभ नाम से प्रसिद्ध है।

माघ पूर्णिमा पर संगम में महास्नान

जाखम, माही और सोम नदियों के संगम पर स्थित होने की वजह से बेणेश्वर को त्रिवेणी संगम कहा जाता है। बेणेश्वर धाम को वागड़ प्रयाग और वागड़ वृंदावन नाम से भी जाना जाता है।

माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालु संगम में स्नान कर पुण्य लाभ लेते हैं। साथ ही अपने पूर्वजों की अस्थियां विसर्जन, तर्पण और मुंडन जैसे कार्य भी संपन्न करते हैं।

माघ शुक्ल एकादशी को यह मेला शुरू होता है जो माघ पूर्णिमा के दिन परवान पर होता है। बुधवार को माघ पूर्णिमा पर राजस्थान के साथ ही महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और गुजरात से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान का लाभ उठाया।   


मेले में बिखरते हैं आदिवासी संस्कृति के रंग

उत्तर भारत में आदिवासियों के इस सबसे बड़े आयोजन में समाज की विशेष धार्मिक मान्यताओं और संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। मेले में लोकवाद्य तानपुरे, तंबूरे, ढोल, मंजीरों और हारमोनियम की लय पर भजनों के सुर हर जगह सुनाई देते हैं।

वीडियो – मेले की झलक…

धार्मिक आयोजनों से सराबोर आदिवासी कुंभ

मेले में अलगअलग संप्रदायों, मठों और अखाड़ों के संतमहंत शामिल होते हैं। मेले के दौरान श्रद्धालु यहां स्थित जगतपिता ब्रह्मा, वेदमाता, बेणेश्वर शिवालय और राधाकृष्ण मंदिर के दर्शनों का लाभ भी लेते हैं। बेणेश्वरधाम को संत मावजी की लीलास्थली भी माना जाता है। संत मावजी को श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के अवतार के रूप में पूजते हैं। मेले में संत मावजी के गुणगान के साथ ही मीरा, कबीर, गुरु गोविंद और कई अन्य संतों, लोक देवताओं और भक्ति रस के कवियों का बखान भी होता है।

मेले की खास परंपराएं

मेले के दौरान वागड़ क्षेत्र में जगह-जगह रास लीलाओं का आयोजन होता है जिनके प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है। अमृतमयी है सोम नदी- मान्यता है कि संगम की तीन नदियों में शामिल सोम नदी अगर सबसे पहले अपने पूरे वेग के बहती है तो उस वर्ष फसल अच्छी होती है। वहीं माही नदी में पहले वेग होने को अच्छा नहीं माना जाता।

अमृतमयी है सोम नदी

मान्यता है कि संगम की तीन नदियों में शामिल सोम नदी अगर सबसे पहले अपने पूरे वेग के बहती है तो उस वर्ष फसल अच्छी होती है। वहीं माही नदी में पहले वेग होने को अच्छा नहीं माना जाता।

आदिवासी पुजारी करते हैं पूजा

यहां स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में मेले के दौरान साबला का पुजारी पूजा कार्य करता है। बाकी दिनों में आदिवासी पुजारी ही पूजा कार्य करता है।

माघ शुक्ल एकादशी से शुरू होने वाला यह मेला पंचमी पर पूर्ण होगा। पूर्णिमा के दिन मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है और मेला परवान पर होता है।   

Video News Report…

=========

रिपोर्ट – देवेन्द्र शर्मा

sharmadev09@gmail.com

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

February 1, 2018 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

एक साधारण गाँव कैसे बना साईं बाबा का पवित्र निवास?

एक साधारण गाँव कैसे बना साईं बाबा का पवित्र निवास? महाराष्ट्र के अहमदनगर ज़िले में स्थित छोटा-सा गाँव शिरडी, दुनिया भर में आज आस्था, भक्ति और चमत्कारों का…

Read now
Astrology

कैसे मनाया जाता है रक्षाबंधन भारत के अलग-अलग राज्यों में

कैसे मनाया जाता है रक्षाबंधन भारत के अलग-अलग राज्यों में रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्यार, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है।भारत…

Read now
Hinduism

वृन्दावन कुंभ: शाही स्नान के लिए निकली शाही सवारी , दूसरा शाही स्नान हुआ सम्पन्न

वृन्दावन, 10 मार्च; वृन्दावन में चल रहे 40 दिवसीय वैष्णव कुम्भ का दूसरा शाही स्नान मंगलवार को सम्पन्न हुआ. विजय एकादशी पर्व पर होने वाले इस शाही स्नान…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *