RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

वैट मे कैट नोई : दुनिया का इकलौता नर्क मंदिर

वैट मे कैट नोई : दुनिया का इकलौता नर्क मंदिर

वैट मे कैट नोई : दुनिया का इकलौता नर्क मंदिर
Visual Archive

वैट मे कैट नोई : दुनिया का इकलौता नर्क मंदिर

जानिये दुनिया के इकलौते नरक मंदिर के बारे में

दक्षिण पूर्वी एशिया के देश थाईलैंड के एक नगर चियांग माइ में एक ऐसा मंदिर है जहां श्रद्धालु नर्क के दर्शन के लिए आते हैं। जी हां ठीक पढ़ा आपने. थाईलैण्ड को प्राचीन काल में स्याम (Siam) नाम से जाना जाता था। यहां अनेक हिन्दू और बौद्ध मंदिर हैं, जिनका काफी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्त्व है।   

चियांग माइ में है 300 से ज्यादा मंदिर

चियांग माइ नगर थाईलैंड की राजधानी बैंकाक से लगभग 700 किलोमीटर दूर है और यह इस देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इस शहर में करीब 300 से ज्यादा मंदिर हैं। यहीं पर स्थित है नर्क मंदिर। माना जाता है कि यह दुनिया का इकलौता नर्क मंदिर है।

पापों के पश्चाताप के लिए आते हैं श्रद्धालु

सिर्फ नाम से नहीं, बल्कि देखने में भी यह मंदिर नर्क की तरह दिखाई देता है। श्रद्धालु यहां अपने पापों के प्रायश्चित और पश्चाताप के लिए आते हैं। इस मंदिर को ‘वैट मे कैट नोई’ टेम्पल भी कहते हैं।

यहां लगी हैं भयानक मूर्तियां

इस मंदिर में नर्कलोक में कैसी-कैसी यातनाएं दी जाती है, उसे प्रदर्शित करने वाली कई भयानक मूर्तियां लगी हैं। साथ ही कई ऐसी संरचनाएं और स्थापत्य हैं, जो अत्याचार और पीड़ा को दर्शाती हैं।

यह था नर्क मंदिर बनवाने का उद्देश्य

इन सभी मूर्तियों का एक भिक्षु प्रा क्रू विशानजालिकॉन (Pra Kru Vishanjalikon) ने स्थापित करवाया था, जो लोगों को यह दिखाना चाहते थे कि पाप करने और पीड़ा पहुंचाने का परिणाम कितना भयानक होता है। मेलऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक विशानजालिकॉन, वे लोगों को उनके द्वारा किये गए पापों के भयानक परिणाम से अवगत कराना चाहते थे. उन्हें समझाना चाहते थे की गलत का परिणाम यह हो सकता है.

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

June 27, 2018 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Buddhism

थाई फुटबाल टीम ने लिया परम्परागत समारोह में हिस्सा, होगी बौद्ध भिक्षु के तौर पर नियुक्ति

थाई फुटबाल टीम ने लिया परम्परागत समारोह में हिस्सा, होगी बौद्ध भिक्षु के तौर पर नियुक्ति बैंकाक, 25 जुलाई; पिछले दिनों थाईलैंड की गुफा से 11 थाई फुटबॉलर…

Read now
Buddhism

क्या है बौद्ध अनुयायियों और मुस्लिमों के बीच संघर्ष का कारण ?

क्या है बौद्ध अनुयायियों और मुस्लिमों के बीच संघर्ष का कारण ? महात्मा बुद्ध, जिन्होंने करीब 2500 साल पूर्व शांति और अहिंसा की बुनियाद पर बौद्ध धर्म की…

Read now
Buddhism

अक्टूबर में आएंगे बौद्ध धर्म के 17वें करमापा 

अक्टूबर में आएंगे बौद्ध धर्म के 17वें करमापा  मैनपुरी, भोगांव, 23 अगस्त: बौद्ध धर्म की व्यवस्थाओं का बखान करने के लिए जसराजपुर में अध्यात्मिक गुरु करमापा आएंगे. अक्टूबर में इस…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *