RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

योगी आदित्यनाथ और कई संतों ने पालघर मामले में उठाए कदम, दोषियों को कड़ी सजा की मांग

योगी आदित्यनाथ और कई संतों ने पालघर मामले में उठाए कदम, दोषियों को कड़ी सजा की मांग

योगी आदित्यनाथ और कई संतों ने पालघर मामले में उठाए कदम, दोषियों को कड़ी सजा की मांग
Visual Archive

योगी आदित्यनाथ और कई संतों ने पालघर मामले में उठाए कदम, दोषियों को कड़ी सजा की मांग

योगी आदित्यनाथ और कई संतों ने पालघर मामले में उठाए कदम, दोषियों को कड़ी सजा की मांग

पूरे देश को रोष में लाने वाला पालघर मॉब लिचिंग कांड ने सबको हिलाकर रख दिया है। जूना अखाड़ा के दो संतों को एक भीड़ द्वारा पीट-पीट कर मार देने के बाद दोषियों के पकड़े जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने रविवार रात को ट्वीट करके इसकी सूचना दी।

इस गंभीर मामले को संतों में भी बहुत गुस्सा है। उत्तर प्रदेश के कई धार्मिक शहरों में संतों ने इस घटना पर चिंता जताई। चित्रकूट के जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के शिष्य स्वामी जी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से इस विषय में कार्यवाई की मांग की। ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने भी इस विषय पर राज्यपाल से चर्चा की। 

वहीं  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उद्धव ठाकरे से बात करके कड़ी कार्यवाई की मांग की। उन्होनें ट्वीट किया कि, ‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री द्वारा यह बताया गया कि कुछ लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं और शेष को चिह्नित कर सभी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।’ बता दें कि महाराष्ट्र के पालघर के गड़चिनचले गांव में दो साधुओं की पीट-पीटकर निर्मम हत्‍या कर दी गई। यह पूरी घटना वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों के सामने हुई।

घटना 17 अप्रैल की रात की है। तीनों मृतक अंतिम संस्कार में शामिल होने कांदिवली से सूरत जा रहे थे। उन्होंने एक वैन किराये में ली थी। लॉकडाउन के बीच वे 120 किमी का सफर तय कर चुके थे। गड़चिनचले के पास वन विभाग के एक संतरी ने उन्हें रोक दिया। साधुओं की निर्मम हत्या का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

April 20, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

एक साधारण गाँव कैसे बना साईं बाबा का पवित्र निवास?

एक साधारण गाँव कैसे बना साईं बाबा का पवित्र निवास? महाराष्ट्र के अहमदनगर ज़िले में स्थित छोटा-सा गाँव शिरडी, दुनिया भर में आज आस्था, भक्ति और चमत्कारों का…

Read now
Hinduism

चातुर्मास में साधु-संत यात्रा क्यों रोक देते हैं? 

चातुर्मास में साधु-संत यात्रा क्यों रोक देते हैं? चातुर्मास — यह शब्द सुनते ही मन में एक पवित्र ठहराव, तप और आत्मचिंतन की छवि बनती है। यह वह…

Read now
Hinduism

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया रागगीरी के सालाना कैलेंडर का विमोचन

लखनऊ, 1 जनवरी; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रागगीरी के सालाना कैलेंडर का विमोचन किया। ये कैलेंडर उत्तर प्रदेश के महान कलाकारों पर केंद्रित है। ये सभी महान…

Read now