RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

दवा से ज्यादा असरदार है शहद: ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी

दवा से ज्यादा असरदार है शहद: ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी

दवा से ज्यादा असरदार है शहद: ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी
Visual Archive

दवा से ज्यादा असरदार है शहद: ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी

भारत में आयुर्वेद को कुछ ख़ास ही महत्त्व दिया है और अब इस बात की पुष्टि ऑक्सफ़ोर्ड जैसी यूनिवर्सिटी ने भी कर दी है . जैसा कि सब जानते हैं कि कितनी सदियों से हमारे यहां शहद को सर्दी, खांसी में असरदार माना जाता है। दादी मां के नुस्खों में शहद, अदरक और तुली शामिल न हो ऐसा संभव ही नहीं है।



ऐसी कई आयुर्वेदिक चीजों से हमारे देश में विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जाता है। अब भारतीय आयुर्वेद का डंका दुनिया में भी बजने लगा है।

एंटीबायोटिक से ज्यादा असरदार है शहद

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने अपने शोध के आधार पर यह साबित किया है कि सर्दी खांसी में एंटीबायोटिक दवाइयों से कहीं ज्यादा शहद असरदार है। उन्होंने यहां तक कहा है कि अगर सर्दी खांसी में एंटीबायोटिक खाने के बारे में सोचते है तो इस विचार को भूल जाइए, इसके बदले आप शहद लीजिए। शहद एंटीबायोटिक दवाइयों से ज्यादा असरदार है। हालांकि लंबे समय से गले की खरांश, खांसी या मामूली सर्दी भी है तो भारत के आमजन शहद का इस्तेमाल करते हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने कहा है कि डॉक्टरों को अपने मरीजों से एंटीबायोटिक दवा देने के बजाय एक चम्मच शहद लेने की सलाह देनी चाहिए।

शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद

विशेषज्ञों का कहना है कि शहद में एंटीबैक्टीरियल रेजिस्टेंस गुण है यानी बैक्टीरिया को खत्म करने वाला गुण है। ऑक्सफोर्ड के विशेषज्ञों ने अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूआरटीआई) यानी ऊपरी श्वसन से संबंधित संक्रमण में शहद के प्रभावी होने के पिछले कई अध्ययनों की तुलना की है। इसके बाद पाया कि शहद एंटीबायोटिक दवा से कहीं ज्यादा कारगर साबित हो रहा है।



सामान्यतया शहद में सर्दी, खांसी, गले में जलन या गले में भारीपन को खत्म करने के लिए उत्तम माना जाता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इन बीमारियों में जहां दवा लेने पर इसके कई साइड इफेक्ट हैं, वहीं शहद का कोई साइड इफेक्ट नहीं है।

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

August 21, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Ayurveda

आयुर्वेद के 10 उपाय, जो वायरस के प्रकोप से आपको बचाय

भारत एक बार फिर कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रहा है। कोविड-19 के कारण अब तक न जाने कितने लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। कोरोना…

Read now
Ayurveda

जानिये शाकाहारी भोजन क्यों कहलाता है सकारात्मक ऊर्जा का संचारक

आयुर्वेद में शाकाहार को व्यक्ति के भीतर मौजूद ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखने का उल्लेख किया गया है। शाकाहार भोजन की ऐसी कई विशेषताएं बताई गई हैं, जो…

Read now
Ayurveda

Ayurveda: जानिये रोज़ाना क्यों करना चाहिए एलोवेरा जूस का सेवन

आयुर्वेद की दुनिया में कुछ सबसे बेशकीमती चीज़ें आमतौर पर हमारे आसपास उपलब्ध होती हैं. उनमें से ही एक उदाहरण है एलोवेरा. इसे  घृतकुमारी के नाम से जाना…

Read now