RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

वज़न कम करना है तो अपनाएं आयुर्वेदिक घरेलू उपचार

वज़न कम करना है तो अपनाएं आयुर्वेदिक घरेलू उपचार

वज़न कम करना है तो अपनाएं आयुर्वेदिक घरेलू उपचार
Visual Archive

वज़न कम करना है तो अपनाएं आयुर्वेदिक घरेलू उपचार

वजन कम करने के लिए सबसे ज्यादा यह है कि आप अपनी डाइट में क्या लेते हैं. आपके किचन में कई ऐसे मसालें होते हैं जो आपको घर में रहते हुए वजन कम करने में मदद कर सकते हैं. इन मसालों का वर्णन आयुर्वेद में भी है.



तो चलिए जानते हैं इन आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खों के बारे में जिनसे आप अपना बढ़ा हुआ वजन आसानी से कम कर सकते हैं.

नीबूं और शहद

वज़न कम करना है तो अपनाएं आयुर्वेदिक घरेलू उपचारनींबू और शहद हर घर में मिलने वाली चीज़ें हैं. रोज सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू डालें और उसके ऊपर से 2 चम्मच शहद मिक्स करके पिएं.

लाभ- शहद औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है, और नींबू पाचन तंत्र को डिटॉक्स करने में मदद करता है. ये दोनों शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को हटाने में मदद करते हैं और इसका प्रभाव कुछ ही हफ्तों में दिखाई देना शुरू हो जाता है. यह घर पर वजन घटाने के सबसे सरल उपायों में से एक है.

मेथी के बीज, अजवाइन और जीरा

मेथी के बीज, अजवाइन और काला जीरा सभी मसालों को एक साथ भूनकर इसका पाउडर बना लें और इस पाउडर को हर दिन एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं.

लाभ- रसोई में इस्तेमाल किए जाने वाले मेथी के बीज में अक्सर छिपे हुए लाभकारी गुण शामिल होते हैं. मेथी के बीज फैट कम करने और शरीर के मेटाबोलिज्म को तेज करते हैं. वहीं अजवाइन भी वजन घटाने में मदद करती है. काला जीरा पेट के चारों ओर जमा हुए फैट को कम करता है और इसके साथ वजन घटाने में सहायता करता है.

 दालचीनी और शहद वाली चाय

वज़न कम करना है तो अपनाएं आयुर्वेदिक घरेलू उपचार

शहद और दालचीनी की चाय बनाने के लिए, एक गिलास पानी गर्म करें. गुनगुने पानी में दो दालचीनी की लकड़ी डालें और ऊपर से एक चम्मच शहद मिलाएं. इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाएं। रोज सुबह खाली पेट दालचीनी और शहद वाली इस चाय को पिएं.

लाभ- दालचीनी वजन कम करने में सहायक होती है. इस मसाले में आंतरिक गुण होते हैं जो हमारी शुगर-क्रेविंग को कम करते हैं और खून में इंसुलिन की मात्रा को नियंत्रित करने में भी मदद करता है.

यह भी पढ़ें-त्रिदोष सिद्धांत: कफ दोष के लक्षण,कारण और उपाय (अंतिम सीरीज)

कच्चा लहसुन

वज़न कम करना है तो अपनाएं आयुर्वेदिक घरेलू उपचार

कच्चे लहसुन को चबाएं. ऐसा करने के बाद अपने दांतों को अच्छी तरह से ब्रश करें. रोज सुबह लहसुन की दो या अधिक फांक चबाना बहुत फायदेमंद होता है.

लाभ- लहसुन एंटीसेप्टिक गुणों के लिए जाना जाता है, वजन कम करने के लिए यही फायदेमंद होता है.



दही का सेवन

आप दही घर पर बना सकते हैं या बाज़ार से भी खरीद सकते हैं. अपनी डाइट में दही को एड करें और इसका रोज सेवन करें.

लाभ- दही पाचन प्रक्रिया को विनियमित करने के लिए आवश्यक है. दही दूध से प्राप्त होती है और इसलिए इसमें फैट को छोड़कर दूध के सभी लाभकारी गुण शामिल होते हैं.

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

November 25, 2020 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Ayurveda

आयुर्वेद: सर्दियों में खाली पेट खाएं भीगे हुए अखरोट, ये हैं फायदे

सर्दियां शुरू हो चुकी हैं. ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की ज़रूरत है. अगर आप खुद को सर्दियों में स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अखरोट…

Read now
Ayurveda

वज़न बढ़ने से हैं परेशान, तो अपनाएं इन आयुर्वेदिक नुस्खों को

मोटापा या अधिक वजन होने के कारण ना केवल व्यक्ति की शारीरिक क्षमता ही कम हो जाती है वरन उसे धीरे धीरे बहुत से रोग भी घेरने लगते…

Read now
Ayurveda

महर्षि चरक जयंती : भारतीय औषधि विज्ञान के मूल प्रवर्तक थे महर्षि चरक

महर्षि चरक जयंती आयुर्वेद की विकास यात्रा हम सभी को मिलकर आयुर्वेद को पुनर्जीवित करना होगा 25 जुलाई, ऋषिकेश। आयुर्वेद विशारद महर्षि चरक की जयंती के अवसर पर…

Read now