नवरात्रि 2019 : कैसे करें मां शैलपुत्री की पूजा ?
देवी दुर्गा का प्रथम स्वरूप है शैलपुत्री। मां का यह स्वरूप चंद्रमा से संबंधित है। इसलिए प्रथम दिन शैलपुत्री माता का पूजन करने से चंद्र से जुड़े समस्त दोष समाप्त हो जाते हैं। ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री जी ने बताया की चंद्र की अनुकूलता होने से मानसिक सुख-शांति प्राप्त होती है। देवी दुर्गा जी पहले स्वरूप में ‘शैलपुत्री’ के कपड़ों का रंग लाल होता है। ऐसे में आप भी लाल रंग पहन सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले जातकों को भगवती तारा या माता शैलपुत्री की उपासना करनी चाहिए।
नवरात्र के पहले दिन देवी शैलपुत्री के स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन माता को गाय के दूध से बने पकवानों का भोग लगाया जाता है। पिपरमिंट युक्त मीठे मसाला पान, अनार और गुड़ से बने पकवान भी देवी को अर्पण किए जाते हैं। पहले दिन घी नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता है। शंकरजी की पत्नी एवं नव दुर्गाओं में प्रथम शैलपुत्री दुर्गा का महत्व और शक्तियां अनंत है। इस दिन मां को घी का भोग लगाने से भक्त निरोगी रहते हैं और उनके सारे दुःख ख़त्म होते हैं।

मेष राशि के जातक को भगवती तारा, नील-सरस्वती या माता शैलपुत्री की साधना करनी से लाभ मिलता हैं
नवरात्रि उत्सव के दौरान माँ दुर्गा के नौ विभिन्न रूपों का सम्मान किया जाता है, एवं पूजा जाता है।जिसे नवदुर्गा के नाम से भी जाना जाता है। माँ दुर्गा का पहला ईश्वरीय स्वरुप शैलपुत्री है, शैल का मतलब शिखर। शास्त्रों में शैलपुत्री को पर्वत (शिखर) की बेटी के नाम से जाना जाता है।आमतौर पर यह समझा जाता है, कि देवी शैलपुत्री कैलाश पर्वत की पुत्री है।
Editorial Review Note
Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. View full profile →.
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
